जांजगीर-चाँपा

राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में विजेता को मिलेगा 5 लाख रूपए का पुरस्कार

द्वितीय विजेता को 3 लाख एवं तृतीय स्थान पर 2 लाख रूपए पुरस्कार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

ग्राम पंचायत स्तरीय मानस गायन मंडली प्रतियोगिता 25 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक होगी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जांजगीर-चांपा/ट्रैक सिटी न्यूज़। छत्तीसढ़ की पहचान श्री राम और रामायण मंडलियों से है, और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा भी इसी परम्परा व पहचान को आगे बढ़ाने की रही है। इसलिए ग्राम पंचायत, विकासखण्ड से लेकर जिला और राज्य स्तर पर रामायण मंडलियों की प्रतियोगिता कराकर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। रामायण मंडलियों की ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है, जो 15 दिसम्बर तक जारी रहेगी। इसके बाद ग्राम पंचायत में विजेता विकासखण्ड और विकासखण्ड में विजेता बनने वाली मंडली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। यहां से चयनित मंडली को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और अगर यहां विजेता बनेंगे तो रामायण मंडली को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता में द्वितीय आने पर 3 लाख एवं तृतीय स्थान आने पर मंडली को 2 लाख रूपए बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक रामायण मंडलियों का पंजीयन चिन्हारी पोर्टल में होने पर उन्हें 5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
हमारी संस्कृति, हमारी धरोहर को सुरक्षित, संरक्षित करने की दिशा में कार्य लगातार किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के द्वारा सतत रूप से ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विगत दिनों वे पामगढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रसौटा में आयोजित मानस गायन प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए थे और रामायण मंडलियों के साथ ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया था। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत में 25 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक रामायण मंडलियों के बीच प्रतियोगिता होगी। ग्राम पंचायत में चयनित विजेता जनपद पंचायत में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यहां से विजेता बनने के बाद जनपद पंचायत से जिला स्तर पर रामायण मंडली की प्रतिस्पर्धा होगी। जिला स्तर पर विजेता बनने वाली मंडली को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।
कोसला में महिलाओं के भजन कीर्तन से मंत्रमुग्ध हो रहे श्रोता
जनपद पंचायत पामगढ़ सीईओ नीरनिधि नंदेहा ने बताया कि रामायण मंडलियों की प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा भी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता में भजन कीर्तन के साथ रामायण की दोहा, चौपाई सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं। प्रतियोगिता में रामायण के पाठ, कीर्तन का आनंद ग्रामीण श्रोताओं के द्वारा लिया जा रहा है। ग्राम पंचायत कोसला में आयोजित प्रतियोगिता में दुर्गा कीर्तन महिला मंडली, वंदना कीर्तन महिला मंडली, बजरंग कीर्तन मंडली की महिलाओं ने हिस्सा लिया। तो वहीं पुरूषों की मॉ हंसवाहिनी मानस मंडली, मानस सेवा समिति, मार्शल संगीत मानस मंडली, रामचरित मानस मंडली ने प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। इसके अलावा ग्राम पंचायत पेंड्री में मानस मंडलियों के बीच प्रतियोगिता हुई।

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button