रायपुर

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में रहेगा आधे दिन का शासकीय अवकाश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ में है भारी उत्साह

रायपुर (ट्रैक सिटी)अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आधे दिन का शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान इस बात की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता है। छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। भगवान राम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ। इस तरह भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। वनवास काल के 14 वर्षों में से 10 वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में व्यतीत किए। वे छत्तीसगढ़ के जन-जन के मन में रचे-बसे हैं। श्री साय ने कहा कि अयोध्या में हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है। 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक राज्य में अवकाश रहेगा ताकि छत्तीसगढ़ के लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद ले सकें और उत्सव मना सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में अच्छी साज-सज्जा की गई है और विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button