रायगढ़

रायगढ़ की ताइक्वांडो रिंग से नेशनल में छग को रिप्रेजेंट करने का मौका, स्टेट टूर्नामेंट में अपनी पंच का जादू दिखाने पहुंचे ढाई सौ फाइटर्स

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

19वीं राज्यस्तरीय जूनियर एवं 6वीं कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज, दो दिनों की स्पर्धा में शामिल होने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ी, शहीद विप्लव त्रिपाठी के माता-पिता ने किया स्पर्धा का उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 ट्रैक सिटी न्यूज़। खेल में तब तक कोई विजेता नहीं होता, जब तक कि प्रतिस्पर्धी हार न मान ले। फिर बात ताइक्वांडो जैसे दम-खम और जोश से भरपूर खेल की हो, तो मैदान की गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ ऐसा ही नजारा रायगढ़ में देखा जा सकता है, जहां मंगलवार को 19वीं राज्यस्तरीय जूनियर एवं 6वीं कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज हुआ। दो दिवसीय स्पर्धा में सफल होकर अगले लेवल यानि नेशनल में छत्तीसगढ़ स्टेट को रिप्रेजेंट करने का मौका हासिल करने की जुगत यहां हो रही है। इस दौरान रायगढ़ की रिंग में अपने पंच का लोहा मनवाने एक-एक कर ढाई सौ खिलाड़ियों में भिड़ंत होगी, जिसके लिए प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी वहां पहुंच चुके हैं।

19वीं राज्यस्तरीय जूनियर एवं 6वीं कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 27 एवं 28 जून अग्रोहा भवन रायगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से विभिन्न जिलों के ढाई सौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ी ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 जिले के कुल ढाई सौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं इन खिलाड़ियों में जूनियर वर्ग में 20 और कैडेट वर्ग में 24 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाएंगे और आगामी 7 जुलाई से 9 जुलाई तक शिवमोग्गा कर्नाटका में होने वाले जूनियर चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही 28 जुलाई से 30 जुलाई तक लखनऊ में आयोजित होने वाली के 20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के लिए खिलाड़ी खेलेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने राष्ट्रीय एवं राज्य रेफरी काम कर रहे हैं। अनिल छतरी, संतोष निर्मलकर, अखिलेश केवर्त, भाविका पांडे, चांदनी दीवान, रामकिशन, दुर्गेश मांझी, अशोक यादव, ललित जोगे , बलरामपुरी गोस्वामी, ऋषि सिंह,विजय कश्यप, विजय दुबे,सत्यप्रकास शर्मा,लोकेश राठौर आदि प्रतियोगिता को सफल बना रहे हैं,प्रतियोगिता के मंच का संचालन शिव शंकर अग्रवाल ने किया।

शहीद के पिता बोले :- किसी न किसी रूप में मातृभूमि की सेवा करते रहें
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शहीद शहीद विप्लव त्रिपाठी के माता पिता सुभाष त्रिपाठी, श्रीमती आशा त्रिपाठी एवं कमांडेंट सुरेशा चौबे छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी, अशोक अग्रवाल , आरती सिंह, ओमी अग्रवाल मंच पर मौजूद थे प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि रायगढ़ जिले में इतनी संख्या में आए खिलाड़ियों का में रायगढ़ की धरती भी अभिनंदन स्वागत करता हूं। मैं सभी खिलाड़ियों को कहना चाहूंगा कि आप किसी न किसी रूप में अपने देश की मातृभूमि की सेवा करते रहें। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को भी अग्रिम बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ के खेलने के लिए हौसला बढ़ाया।

मैं भी मार्शल आर्ट ताइक्वांडो की खिलाड़ी रही हूं:-

कार्यक्रम की अध्यक्ष सुरेश चौबे
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सुरेश चौबे ने कहा कि मैं भी मार्शल आर्ट ताइक्वांडो की खिलाड़ी रही हूं। यह खेल बहुत ही अच्छा खेल है और खास तौर पर लड़कियों के लिए खेल आत्मरक्षा के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन रायगढ़ के पदाधिकारियों के इस आयोजन में मिल रहे योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आभार जताया कि उन्हें इस अवसर पर आमंत्रित किया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button