दुर्ग

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से स्कूटी टकराई, चार की मौत, 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कुम्हारी (ट्रैक सिटी)। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने दुर्घटना में संलिप्त ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पांच लोग बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े क्रमांक CG 07 NA 0930 ट्रैक्टर, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर लोड थे, के पीछे उनकी स्कूटी जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में इनकी हुई मौत
अमृत निर्मलकर (28 वर्ष), निवासी भिलाई-3
लक्ष्मी निर्मलकर (26 वर्ष)
याचना (7 वर्ष)
डाली (4 वर्ष)
8 वर्षीय बालक की हालत गंभीर
दुर्घटना में घायल भावेश (8 वर्ष) को तत्काल उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ट्रैक्टर जब्त, चालक से पूछताछ
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर लाया है। ट्रैक्टर चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किस कारण खड़ा था और सुरक्षा संबंधी आवश्यक संकेतक लगाए गए थे या नहीं, इन सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button