कोरबा

विद्युत आपूर्ति लाइन की भी हो रही चोरी

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले में चोर अब विद्युत आपूर्ति लाइन को भी नहीं बख्श रहे हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो रही है। पाली क्षेत्र से मड़वा से 400 केवी का हाइटेंशन लाइन गुजरी है। इसमें मादन गांव के पास ओम कंस्ट्रक्शन द्वारा सुधार कार्य किया जा रहा है, जहां चोरों ने धावा बोलकर करीब 100 मीटर कंडक्टर तार की चोरी कर ली।
कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर मोतीलाल प्रजापति ने घटना की जानकारी बिजली विभाग के अफसरों को दी। शनिवार को मोतीलाल बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ पाली थाना पहुंचकर चोरी का केस दर्ज कराया।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button