कोरबा

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने किया बाबा साहेब के योगदान का स्मरण, संविधान के सम्मान का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा संविधान गौरव दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय, टी.पी. नगर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया एवं महापौर संजूदेवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ अखिलेश पांडेय ने मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय संविधान के निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया, उसकी महत्ता और नागरिकों के अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए संविधान के प्रति सम्मान, निष्ठा और समर्पण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, समानता और स्वतंत्रता का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान का निर्माण लगभग 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन की लंबी प्रक्रिया के बाद पूरा हुआ। संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने इसके निर्माण में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे देश में लागू किया गया।

श्री मोदी ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में भारत के नागरिकों के अधिकारों, समानता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना समाहित है। प्रत्येक नागरिक को राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर सबसे पहले एक भारतीय नागरिक के रूप में संविधान का सम्मान करना चाहिए। संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा, निष्ठा और उसके नियमों का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को नमन करते हुए कहा कि संविधान में निहित आदर्शों को केवल पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और जीवन में भी आत्मसात करना आवश्यक है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज कुछ राजनीतिक दल संविधान के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ कांग्रेस के व्यवहार को देश भली-भांति जानता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संविधान के प्रति सम्मान और निष्ठा का भाव रखते हैं तथा संविधान की महत्ता और उसके गौरव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों का रक्षक : अखिलेश पांडेय

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ अखिलेश पांडेय ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा तथा सामाजिक एवं आर्थिक अधिकार प्रदान करता है। संविधान में केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारों, दायित्वों और कार्यप्रणाली का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। यह ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के साथ ही देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाता है।

श्री पांडेय ने कहा कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक अधिकारों और राष्ट्रीय एकता का आधार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए नारी वंदन से संबंधित पहलों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और अधिकार उपलब्ध कराने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संविधान हमारा अभिमान है, संविधान हमारा सम्मान है और संविधान ही हमारा गौरव है। प्रत्येक भारतीय नागरिक को संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

संविधान गौरव दिवस के इस आयोजन में भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, अजय कंवर, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, अविनाश दुबे, सरजू अजय, डॉ. विजय राठौर, रामनारायण सराफ, राजेश लहरे, अंजना सिंह एवं बी.डी. शर्मा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल आदर्शों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button