Korba

सजग कोरबा के तहत सायबर सेल कोरबा एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।दो आरोपियों के कब्जे से 01 नग देशी पिस्टल 04 नग कारतूस को पुलिस ने किया बरामद।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*सिविल लाइन रामपुर थाना का निगरानी बदमाश और हत्या के मामले मे जमानत पर रिहा हुआ आरोपी मनोज यादव उर्फ भतखऊआ को पुलिस ने 01 नग पिस्टल एवं 02 नग कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*दिनेश सोनी से 02 नग कारतूस एवं 01 नग ब्लेड जप्त किया गया।*

*नाम आरोपीः-* 01. मनोज यादव उर्फ भतखऊआ पिता स्व. श्यामरथ यादव उम्र 28 वर्ष निवासी सिंचाई कालोनी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.)

02. दिनेश सोनी पिता स्व. नेतालाल सोनी उम्र 37 वर्ष साकिन भदरापारा थाना बालको नगर कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीना तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत् लगातार गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर देशी शराब दुकान रामपुर के पास दो व्यक्ति नशे कि हालत मे है तथा उनके पास एक पिस्टलनुमा हथियार रखे है कि सूचना पर सायबर सेल कोरबा तथा थाना सिविल लाईन रामपुर की संयुक्त टीम बनाकर सूचना तस्दीक हेतु रवाना होकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी मनोज यादव उर्फ भतखऊआ पिता स्व. श्यामरथ यादव उम्र 28 वर्ष निवासी सिंचाई कालोनी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला- कोरबा तथा दिनेश सोनी पिता स्व. नेतालाल सोनी उम्र 37 वर्ष साकिन भदरापारा थाना बालको नगर कोरबा जिला कोरबा मिले। जोकि पूर्व मे गंभीर अपराधों के आरोपी है जिसमे आरोपी मनोज यादव उर्फ भतखऊआ चौकी मानिकपुर के हत्या के मामले मे आजीवन कारावास का सजायाप्ति है जो कि बिलासपुर सेंट्रल जेल से जमानत पर है। जिनके कब्जे से 01 नग लोहे का पिस्टलनुमा 7.65 एमएम का देशी हथियार तथा 04 नग जिंदा कारतूस मिला। जिसके संबंध मे आरोपियों का कृत्य उपरोक्त अपराध धारा सदर का सबुत पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 216/2024 धारा 25 आर्मस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

*आरोपीयों का पूर्व के अपराधिक मामलेः-*

01. मनोज यादव उर्फ मतखऊआ पिता स्व. श्यामस्थ यादव उम्र 28 वर्ष निवासी सिंचाई कालोनी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला- कोरबा (छ.ग.)

▪️चौकी मानिकपुर के अपराध क्रमांक 250/2019 धारा 302, 397, 34 भादवि.

▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 433/2004 धारा 379,411 भादवि.

▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 631/2005 धारा 457,380 भादवि.

▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 630/2005 धारा 457,380 भादवि.

▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 412/2006 धारा 457,380 भादवि.

▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 944/2006 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट.

▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 393/2017 धारा 392,34 भादवि

▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 668/2018 धारा 25 आर्म्स एक्ट.

▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 270/2018 धारा 294,323,504,34 भादवि

▪️थाना सिविल लाईन रामपुर मे निगरानी बदमाश।

02. दिनेश सोनी पिता स्व. नेतालाल सोनी उम्र 37 वर्ष साकिन भदरापारा थाना बालको नगर कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.)

▪️थाना सिविल लाईन रामपुर के अप.क्र. 183/2016 धारा 302, 450 भादवि. 396,120 बी भादवि.

इस महत्वपुर्ण कार्यवाही मे नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र मीना के नेतृत्व मे कोरबा सायबर सेल प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी, थाना सिविल लाईन रामपुर प्रभारी उनि. सुमनलाल पोया, सउनि ललित जयसवाल, आर. संदीप भगत, सायबर सेल से प्र.आर. गुनाराम सिन्हा, आर. प्रशांत सिंह, आर. आलोक टोप्पो, आर विरकेश्वर प्रताप सिंह का योगदान रहा।

*पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया की गुण्डागर्दी की घटनाओं को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए अपराधियों, गुण्डे, मवाली तथा हुडदंगीयों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कोरबा पुलिस जन सहयोग से सुरक्षा का बोध कराने अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।*

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button