कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपुर जेबीडी काॅलेज के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु के बाद गंभीर रुप से घायल तीसरे की भी मौत हो गई। मलदा गांव से कटघोरा जाने के दौरान ट्रक और बाइक सवार की जबरदस्त टक्कर हुई थी। जिसमे तीनों को अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे अहमद खान और उसकी सास गणेशी बाई की पहले ही मौत हो चुकी थी। जबकि पत्नी गुलशन गंभीर रुप से घायल हो गई थी। गंभीर रुप से घायल गुलशन का उपचार अस्पताल में चल रहा था बावजूद इसकी जान नहीं बच सकी। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर पुलिस आगे की जांच कार्यवाही कर रही है।

