NEWS

सत्ता मद में चूर मंत्री देवांगन के व्यवहार कोई अजूबा नहीं, क्या छत्तीसगढ़ की माता बहनो को कुड़ा करकट समझ रखे है? – सपना चौहान

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा –  फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा ठगी की शिकार महिलाएं इस कडकड़ाती ठंड में न्याय की आस में आई टी आई चौक पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी है। महिलाओं से मिलने पहुंचे राज्य के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सुर अचानक बदल गए और महिलाओं को खुले आम धमकी दे दिया कि ज्यादा हेकड़ी दिखाओगे तो तो उठाकर फेंकवा देंगे। महिलाओं ने भी तत्काल जवाब देते हुए कहा कि उठाकर फेंकवा दो, हमारे वोट से ही नेता बने हो। क्या छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को आप कुड़ा करकट समझ रखे है? जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने मंत्री देवांगन के बयान को आढ़े हाथों लेते हुए कहा कि धरना स्थल पर श्रम मंत्री का व्यवहार जो दिखाई दिया, वह कोई आश्चर्यजनक घटना नहीं है। वास्तव में सत्ता के मद में चूर भाजपा को मंत्रियों व पदाधिकारियों का गुरूर होना कोई अजूबा नहीं। श्रीमती चौहान ने यह भी कहा कि महिलाओं ने जैसा बताया कि फ्लोरा मैक्स कंपनी के शुभारंभ कार्यक्रम का उद्घाटन स्वयं मंत्री देवांगन ने किया था जिसकी वजह से महिलाओं ने भरोसा कर कंपनी की योजनाओं में शामिल हुई और आज ठगी का शिकार हो गई है। उपेक्षा और आरोपियों के प्रति बरती जा रही नरमी पर नाराजगी जताई और कहा कि कोरबा की जनता को अब समझ आने लगा है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय अपने आपको छत्तीसगढ़िया एवं आम जनता के हितैषी बताने वाले मंत्री लखन देवांगन का सत्ता का नशा सिर चढ़ कर बोल रहा है, जो माता बहनो का अपमान करने से भी नही चुक रहे है, इसके लिए मंत्री देवांगन सार्वजनिक रूप से महिलाओं से मांगी मांगे। भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है। पिछली कांग्रेस की सरकार में महिला स्व सहायता समूह को 12,000 करोड़ रूपये का कर्जा माफ किया गया था, तो क्या यह सरकार जो अपने आप को महिलाओं का हितैषी होने का ढ़िढ़ोरा पिटती है इनका कर्जा नही माफ कर सकती?
आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने भी महिलाओं के दुख दर्द को मरहम लगाने के बजाय स्पष्ट रूप से कहा कि हम लोग लोन माफ नही कर करते है। लोन हमसे पूछ कर लिये थे क्या? लोन के पैसे से आप लोग दारू मुर्गा खा गये।
सपना चौहान ने आगे कहा कि भाजपा शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति एकदम लचर हो गई और अपराधियों के पौ-बारह हो गए है। सभी तरफ अपराध बढ़ते जा रहे है। चोरी, हत्या, बलात्कार जैसी अपराधिक घटनाएं बढ़ी है और आम जनता की फरियाद भाजपा शासन में कोई सुनने वाला नही है ऐसा प्रतित होता है।

हाल ही में छात्रावास की एक नाबालिग आदिवासी लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। जो प्रदेश में भाजपा सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था का ज्लवंत उदाहरण है। झूठ का सहारा लेकर सत्ता हथियाने वाले भाजपाई उसी जनता का आभार ऐसे शब्दों से करते है। यह जनता बखूबी समझ गई है। मंत्री के उक्त बयान की जितनी भी भर्तस्ना की जाय कम है। इसकी सारे कांग्रेसी निंदा करते है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button