सूरजपुर

समय-सीमा बैठक में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सूरजपुर (ट्रैक सिटी)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विजेन्द्र पाटले ने समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान एग्री स्टैक पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल विकास सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
सीईओ श्री पाटले ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग बढ़ाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। समीक्षा के दौरान आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button