कोरबा

समोसा और सिगरेट पर दुकानदार व दो बहनों से मारपीट।

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ किसी से विवाद करने के लिए कोई बहुत बड़ी वजह की जरूरत अब नहीं पड़ती। फिजूल की बातों पर भी झगड़े उठा लिए जाते हैं। एक ऐसे ही बेमतलब की घटना में समोसा की बात को लेकर संतोष जायसवाल पिता स्व. तेज प्रताप जायसवाल 44 साल निवासी अयोध्यापुरी जेलगांव चौक के साथ हर्ष सूर्यवंशी निवासी कैलाश विहार कालोनी के द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की गई। दोपहर करीब 12 बजे प्रार्थी अपने भोला दुकान पर था, उसी समय हर्ष सूर्यवंशी दुकान आया और नाश्ते मे समोसा मांगा। सन्तोष ने कहा, अभी समोसा नहीं है बनाना पड़ेगा। इसी बात पर वह गुस्से में आकर अश्लील गाली गलौज करने लगा हाथ मुक्का से सन्तोष साथ मारपीट किया जिससे उसका चश्मा टूट गया और दाहिने हाथ का अंगूठा में दर्द हो रहा है। घटना के दौरान आसपास के लोग मौजूद थे।

संतोष जायसवाल की रिपोर्ट पर हर्ष सूर्यवंशी के विरुद्ध धारा 115(2), 296 BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

एक अन्य मामले में प्रार्थिया किरण टंडन पति गंगा प्रसाद 36 वर्ष, निवासी प्रगतिनगर दर्री का उसके घर से 100 मीटर दूरी पर चाय-नास्‍ता, गुटखा-सिगरेट का दुकान है। दोपहर लगभग 3:15 संजय दास मंहत अपने एक साथी के साथ वहां आया और सिगरेट लिया। वह शराब के नशे में घुत था और सिगरेट का पैसा नहीं दिया, बाद में दूंगा बोला। दुकानदार महिला द्वारा पैसा याद रखना, बाद में दे देना बोला गया, तो संजय ने कहा नहीं दूंगा और गाली दिया।फिर अभद्र बातें करते हुए झाड़ी से डंडा उठाकर मारपीट किया। जब अपनी बहन त्रिज्‍योति भारद्वाज को फोन करके बुलायी तो उसके साथ भी मारपीट किया मारपीट से दोनों बहनों को चोट आई है। दर्री पुलिस ने किरण टंडन की रिपोर्ट पर संजय दास मंहत व एक अन्‍य के विरुद्ध धारा 115(2), 296 3(5)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button