बलरामपुर/रामानुगंज

सीएम हेल्पलाइन से सुनी जन-आवाज़, जननी सुरक्षा योजना की लंबित राशि मिली  

सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से समयबद्ध निराकरण, हितग्राही को मिला योजना का लाभ

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता के अनुरूप प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की एक हितग्राही की जननी सुरक्षा योजना से जुड़ी शिकायत का समयबद्ध समाधान करते हुए लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराया गया।

विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम बरवाडीह निवासी सुनीता ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मार्च 2026 को प्रसव होने के बावजूद उन्हें जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत देय प्रोत्साहन राशि प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत प्राप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रकरण की जांच कर एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और हितग्राही के बैंक खाते में लंबित राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया।

शिकायत के समयबद्ध निराकरण के बाद सुनीता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ और उन्हें योजना का लाभ समय पर मिल सका।

प्रदेश सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button