कोरबा

सोते रहे परिजन और चोर कर गए हाथ साफ,कोरबा में चोरी की बड़ी वारदात को दिया गया अंजाम।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छातापाठ में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गंगाराम पटेल के घर को निशाना बनाते हुए नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और एक बाइक चोरी कर ली। घटना के समय घर के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पीड़ित गंगाराम पटेल के अनुसार, चोर घर से होंडा शाइन बाइक, एक वेट मशीन, लगभग एक तोला सोना, दो जोड़ी पायल, कुछ तोला चांदी के आभूषण और करीब दो लाख रुपये नकद चुरा ले गए। यह पूरी नकदी हाल ही में धान बेचने के बाद घर में रखी गई थी।

सुबह जब गृहस्वामी के भाई की नींद खुली तो उन्होंने कमरे की आलमारी खुली हुई और घर का सामान बिखरा हुआ देखा। आंगन में खड़ी बाइक भी मौके से गायब थी। इसके बाद परिजनों को जगाया गया और तुरंत 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। उरगा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि चोरी किस समय, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button