Raipur

हमारा सौभाग्य है कि हमने भारत मां की गोद में जन्म लिया है और इसलिए हम सारे त्यौहार मिल-जुलकर मनाते हैं – राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी।

*अब मुस्लिम भी भाजपा के साथ जुड़ गए हैं*

रायपुर (ट्रैक सिटी)/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने केन्द्रीय नेतृत्व के आहवान पर आज शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के 150 महिलाओं एवं बच्चों को सौगात किट भेंट की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्दीकी ने कहा कि आज मुसलमान जागरूक हो गया है। भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताने की साजिशें नाकाम हुई हैं। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों का साथ पहले ही आदिवासी, अनुसूचित जाति, और पिछड़ा वर्ग ने छोड़ा, अब मुस्लिम भी भाजपा के साथ जुड़ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों की चर्चा करते हुए श्री सिद्दीकी ने कांग्रेस को विकास विरोधी बताया। श्री सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा पार्टी विथ डिफ्रेंस इसीलिए है क्योंकि यह “सेवा ही संगठन“ के मूलमंत्र पर समाज के हर वर्ग के कल्याण का काम सतत् करती है। हम सत्ता नहीं, सेवा के लिए राजनीति करते हैं। इसीलिए तमाम विपक्षी दल आज बेचौन हैं और लगातार अफवाहों व साजिशों के जरिये मुस्लिमों को गुमराह कर रहे हैं लेकिन वे अपनी बदनीयती में कतई कामयाब नहीं होंगे।

 

अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा है कि मोर्चा के तत्वावधान में आगामी बैशाखी, गुड फ्राईडे, ईस्टर आदि पर्वों पर भी हर घर जाकर उन्हें त्यौहार की बधाई और भेंट देकर मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनकी खुशियों में शरीक होंगे। श्री सिद्दीकी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमने भारत मां की गोद में जन्म लिया है और इसलिए हम सारे त्यौहार मिल-जुलकर मनाते हैं।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने भी कार्यक्रम में उपस्थित मुस्लिम भाई बहनों को रमजान और ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में सभी वर्गों के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य हो रहे है। कांग्रेस ने हमेशा देश को गुमराह करने का काम किया है। आज देश के मुस्लिम जागरूक हो गए है उन्हें देश का विकास करने वाला चाहिए इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे है।

इससे पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नजमा अजीम ने “सौगात-ए-मोदी“ कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने सौगात-ए-मोदी कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों तक सभी योजनाएं पहुंचे इसके लिए लगातार कार्य कर रही है। आज केन्द्र सरकार द्वारा सौगात के रूप में मुस्लिम बहनों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, सहित कई योजनाओं की सौगात दे रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार मुस्लिम बहनों को बिना किसी भेदभाव के महतारी वंदन योजना का लाभ दे रही है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है।

इस मौके पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, महामंत्री मखमूर खान, मिर्जा एजाज बेग, तौकीर रजा, असगर अली, रजिया खान, रेशमा खान, रफी खान, याकुब गनी, नासिर खान, इस्माईल खान, रेहाना खान, सलमान अशरफी, सौरभ सिंह, मैरी फर्नांडीस, गगनदीप सिंह सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button