Raipur

होरा के निधन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देव ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायपुर (ट्रैक सिटी)/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा नेता व अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह होरा के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दिलीप सिंह होरा के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र में स्व. होरा विनम्रता और प्रतिबद्धता की मिसाल थे और अपने इसी विशिष्ट स्वभाव के साथ उन्होंने भाजपा में चार दशकों तक अपनी राजनीतिक पहचान बनाई। श्री देव ने कहा कि पार्टी दायित्वों का मनोयोगपूर्ण निर्वहन करने की उनकी विशिष्टता कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करती रहेगी। श्री देव ने ईश्वर से उनकी आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना कर शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रेषित की है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती, जगदीश (रामू) रोहरा, भरतलाल वर्मा सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भी होरा के निधन पर गहन शोक व्यक्त कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button