रायगढ़

134 टन कबाड़ समेत 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त मिनी राइस मिल में मैग्नीज मेटल-पाईलेट गोली भी मिली।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायगढ़ (ट्रैक सिटी)/ रायगढ़ जिले में रविवार को पुलिस ने 7 ट्रकों में लोड अवैध 134 टन कबाड़ जब्त किया है। साथ ही राइस मिल से 2 टन डंप मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली भी बरामद की गई। जब्त ट्रक और कबाड़ की कीमत करीब 1.15 करोड़ रुपए आंकी गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ड्राइवरों से स्क्रैप परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक समेत स्क्रैप जब्त कर लिया। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए 7 ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि स्क्रैप उद्योग में खपाने के लिए पूंजीपथरा लाया जा रहा था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्क्रैप कहां से लाया जा था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से अवैध कबाड़ परिवहन और एक स्थान पर मैग्नीज मेटल गोली डंप किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने तमनार चौक पूंजीपथरा, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने मेन रोड और महुआ चौक तुमीडीह में घेराबंदी की।

7 वाहनों में मिला भारी मात्रा में स्क्रैप

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से गुजर रहे 6 ट्रकों और 1 माजदा वाहन को रोका। जांच में वाहनों में लोहे के मशीनरी पार्ट्स, एंगल, छड़ सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड मिला। प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली कि स्क्रैप को स्थानीय प्लांट में खपाने की योजना थी। ड्राइवरों से स्क्रैप परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर पुलिस ने वाहनों सहित स्क्रैप जब्त किया और वजन कराया। कुल 134 टन अवैध कबाड़ मिला। कबाड़ की कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। वाहनों सहित करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई। इस मामले में पुलिस ने खेमासागर पाण्डेय (60) ओडिसा, मो. कुर्बान (30) बिहार, मनोज कुमार कुर्रे (40) सारंगढ़-बिलाईगढ़, दौलत राम केवंट (21) सक्ती, सचिन बंजारे (27) सारंगढ़-बिलाईगढ़, महेश कुमार (27) बिहार और मनोज सिंह (37) कोरबा को गिरफ्तार किया गया है।

मिनी राइस मिल में मिला मैग्नीज मेटल

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने पूंजीपथरा स्थित एक मिनी राइस मिल में दबिश दी। मौके पर प्रियंक देवांगन मौजूद मिला। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि ट्रक चालकों से मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे की खरीद की जा रही है। जांच में मैग्नीज मेटल की 43 बोरियां (करीब 1290 किलो) और पाईलेट गोली लोहे की 57 बोरियां (करीब 2 टन 280 किलो) मिले। जब्त सामग्री की कीमत 76,560 रुपए आंकी गई। संदिग्ध व्यक्ति के पास खरीद-बिक्री से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। चोरी का माल होने के संदेह पर सामग्री जब्त की गई। पूंजीपथरा निवासी 43 वर्षीय प्रियंक देवांगन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरी के कबाड़, अवैध स्क्रैप परिवहन और चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाली चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button