कोरबा

15 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होंगी जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने जोन स्तरीय आयोजन समितियों का किया गठन, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा 13 अक्टूबर 2022 – छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के तहत आयोजित की गई राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के पश्चात अब 15 से 20 अक्टूबर तक जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने शासन द्वारा जारी मार्गदर्शिका अनुसार जोन स्तरीय आयोजन समितियों का गठन कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए जोन स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश समितियों को दिए हैं।
यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के आयोजन संबंधी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के आयोजन की पहली कड़ी में नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र के वार्डो में कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन व आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के दिशा निर्देशन में 06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सम्पन्न किया गया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आयेाजन की अगली कड़ी में 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सम्पन्न किया जाना हैं। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने इस हेतु शासन के दिशा निर्देशों के तहत जोन स्तरीय आयोजन समिति का गठन कर दिया है, उन्होेने समितियों केा दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि आवश्यकता व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर जोन स्तर पर निर्धारित तिथि से खेलों के आयोजन की व्यवस्था कराएं।
इन खेल विधाओं पर आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को इन प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया है, इन खेल विधाओं की संख्या 14 है, जिन पारंपरिक खेल विधाओं पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, उनमें गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कब्बड़ी, खो-खो, रस्सा कसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद आदि खेल सम्मिलित हैं।

कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 17 जोन निर्धारित  – नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में इस हेतु 17 जोन बनाए गए हैं, प्रत्येक जोन में निगम के 04 वार्ड व 08 राजीव युवा मितान क्लब शामिल किए गए हैं, केवल 01 जोन में निगम के तीन वार्ड व 06 क्लब शामिल हैं। जोन स्तरीय गठित समितियों में निगम के अधिकारियों को अध्यक्ष व सदस्य सचिव का दायित्व सौपा गया है, वहीं निगम व शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारीगणों को समिति में सदस्य नामांकित किया गया है। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने जोन स्तर खेल आयोजन समिति के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर  15 से 20 अक्टूबर तक उक्त खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजित प्रतिभागियों के नाम नगर कलस्टर स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रस्तुत करें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button