कोरबा

15/07/2026 विधानसभा का घेराव शामिल होंगे जिले के शिक्षक।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आहवान 15.7.2026 को राजधानी रायपुर में अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा घेराव करने जा रहा है इस संबंध में आज छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला कोरबा द्वारा प्रदेश महासचिव तरुण प्रकाश वैष्णव प्रदेश महामंत्री नोहर चंद्रा एवं विपिन यादव के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार साण्डे के नेतृत्व एवं जिला ब्लॉक पदाधिकारीयो के उपस्थिति में माननीय मंत्री महोदय के निवास स्थान पर ज्ञापन सौपा गया

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आहवान पर सात सूत्रीय मांग को लेकर दिनांक 15/07/2026 को प्रान्त स्तरीय आंदोलन रखा गया है। उक्त आंदोलन में कोरबा जिले से भी हजारों की संख्या में शिक्षक आंदोलन में शामिल होने रायपुर तूता मैदान जाएंगे

आंदोलन के संबंध में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार साण्डे के द्वारा बताया गया कि फेडरेशन विगत 8 वर्षों से शिक्षक lb संवर्ग के विभिन्न समस्याओं को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ते आ रही है आज इसी का परिणाम है कि शिक्षकों की बहुत सारे समस्याओं का समाधान हो पाया है लेकिन पूर्ण रूप से समस्या समाप्त नहीं हो पाया है इसलिए फेडरेशन सात सूत्री मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलनरत जिसमें प्रमुख मांग

 1. मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति है। सरकार बनने से पहले अपनी घोषणा पत्र में वेतन विसंगति को दूर करने का वादा किया गया था जो आज पर्यंत तक पूरा नहीं हो पाया है।

2. प्रथम सेवा की गणना करते हुए प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ देते हुए क्रमोन्नति एवं समयमान वेतनमान दिया जाए 

3. TET की अनिवार्यता को समाप्त कर शिक्षकों की सेवा सुनिश्चित की जाए विभाग द्वारा विभागीय परीक्षा आयोजित किया जाए 

4. वीएसके ऐप के कारण शिक्षकों पर पढ़ रहे अनावश्यक मानसिक तनाव को दूर किया जाए एवं उपस्थिति बंद किया जाए।

5. लंबित पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाया जाए एवं वरिष्ठता का लाभ देते हुए पदोन्नति किया जाए। 

6. प्रदेश के समस्त एकल शिक्षकीय विद्यालयों में अध्यापन व्यवस्था हेतु अति शीघ्र शिक्षक प्रबंध किया जाए।

7. युक्तियुक्तकरण के तहत मर्ज विद्यालय के प्रधान पाठकों को शाला प्रबंध समिति में कोषाध्यक्ष बनाया जाए।

फेडरेशन अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर आज माननीय मंत्री विधायक एवं सांसद महोदय के प्रतिनिधि को ज्ञापन जिला सचिव अशोक राठिया कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉक्टर उत्तरा साहू कोषाध्यक्ष लव कुमार चौहान उपाध्यक्ष विनय शुक्ला संगठन सचिव जय कुमार राठौर बसंत लाल रात्रे शिवनंदन राजवाड़े श्रीकांत भारिया संतोष कर्ष मुकेश कुमार नर्मदा प्रसाद कंवर की उपस्थिति में दिया गया साथ ही साथ जिले के समस्त शिक्षकों से अपील किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर पहुंचे

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button