कोरबा

16 साल के लड़के की संदिग्ध हालत में मौत… घर लौटने पर मुंह से निकल रहा था झाग

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा। जिले में 16 साल के लड़के की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। लड़का अपने भाई के साथ खेत पर काम करने के लिए गया था। कुछ देर बाद तबीयत ठीक नहीं लगने पर घर लौटा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि सांप के डसने से लड़के की मौत हुई है। मामला रजगामार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोई निवासी 16 वर्षीय रामदीश कंवर अपने बड़े भाई जगदीश कंवर के साथ खेत में काम करने गया था। कुछ देर बाद उसे तबीयत ठीक महसूस नहीं हुई तो वह घर लौट आया, लेकिन पहुंचते-पहुंचते उसके मुंह से झाग बहने लगा। यह देखकर परिजनों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस को कॉल किया। करीब एक-डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची और उसे अस्पताल ले गए, पर जान नहीं बचाई जा सकी।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button