Korba

18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक पीकर दी जान,माता-पिता से अलग नाना के साथ रहती थी युवती।

युवती का मोबाइल फोन भी घटना स्थल से गायब, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में रहने वाली 18 वर्षीय तुलसी पटेल ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। तुलसी अपने माता-पिता से अलग नाना के साथ रहती थी।

घटना रविवार की है। सुबह तुलसी के नाना सब्जी बेचने बाजार गए थे। जब वे वापस लौटे तो देखा कि तुलसी के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बचपन से अपने नाना के घर रहती थी युवती

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के अनुसार, तुलसी बचपन से ही अपने नाना के घर रहती थी। आठवीं पास करने के बाद वह घर का काम करती थी। नाना के साथ सब्जी की खेती करती थी और इसी से घर का गुजारा होता था।

मामले में कई संदेह हैं। तुलसी का मोबाइल फोन भी गायब है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button