Korba

24 जुलाई तक मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा।

महिला नसबंदी हेतु दो हजार तथा पुरूष नसबंदी हेतु तीन हजार रूपए दी जाएगी प्रोत्साहन राशि।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 27 जून से 24 जुलाई 2024 तक विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के तीन भागों में बांटा गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्रारंभिक चरण में पखवाड़ा के सुचारू रोल आउट सुनिश्चित करने की तैयारियों पर ध्यान केन्द्रीत किया जाना है। इस दौरान ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक विषेष अभियान चलाकर पुरूष एवं महिला नसबंदी के प्रति फैली अज्ञानता व भ्रांतियों को दूर किया जाएगा तथा परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जनता को जागरूक किया जाएगा तथा समस्त स्थानों पर कमोडिटी की उपलब्धता, सेवाओं की उपलब्धता , प्रशिक्षण इत्यादि की व्यवस्था सुनिष्चित किया जाएगा। 27 जून 2024 से 10 जुलाई 2024 तक लक्ष्य दंपती पखवाड़े में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ, तथा मितानिनों के द्वारा जागरूकता हेतु सही समय पर विवाह, स्वास्थ्य जन्म अंतराल, प्रसव उपरांत परिवार नियोजन, परिवार नियोजन में पुरूष सहभागिता एवं गर्भपात उपरांत परिवार नियोजन, तथा परिवार नियोजन के गर्भनिरोधक की जानकारी दी जाएगी। 11 जुलाई से 24 जुलाई 2024 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस पखवाड़े में लक्ष्य दंपतियों को उसकी पसंद के अनुसार परिवार नियोजन के अस्थाई साधन, जिला चिकित्सालय तथा विकासखण्डों में पुरूष एवं महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को इस पखवाड़े के सफल आयोजन हेतु दिशा निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में परिवार नियोजन के साधन निःषुल्क उपलब्ध हैं इसमें पुरूष एवं महिला नसबंदी, निरोध, गर्भनिरोधक गोली, इंजेक्सन , कॉपर टी जैसी सुविधाए शामिल हैं। नसबंदी उपरांत हितग्राहियों को महिला नसबंदी हेतु रू. 2000 तथा पुरूष नसबंदी हेतु रूपये 3000 प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। कलेक्टर अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के परिवार नियोजन के पात्र इच्छुक दंपतियों से अपील की है कि अपने परिवार को सीमित रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में परिवार नियोजन के अस्थाई तथा स्थाई साधन का उपयोग करें जिससे उनका परिवार सुखी और खुशहाल हो सके।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button