NEWS

25 जिलों में भाजपा पीछे कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)
  • 18 जिला पंचायतों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, 7 में कांग्रेस समर्थित सदस्यों के साथ बहुमत
  • 234 जिला पंचायत, 1761 जनपद सदस्य, 6985 सरपंच भी कांग्रेस समर्थित जीते
  • भाजपा सरकार कांग्रेस सदस्यों को एसपी, कलेक्टर के माध्यम से उठवा रही है  


रायपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)।
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में 25 जिलों में कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने जा रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि 18 जिलों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत है तथा 7 जिलों में कांग्रेस के विचारधारा के सदस्यों के साथ हमारा बहुमत है। भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर केवल 8 जिला पंचायतों में ही बहुमत पर है। तीनों चरण में कांग्रेस के कुल 234 जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीत कर आये है। जनपद पंचायतों एवं सरपंचों के चुनावों में भी कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार भाजपा से अधिक चुनाव जीत कर आये है। जनपद पंचायत में कुल 2932 क्षेत्रों में से  कांग्रेस के 1761 सदस्य चुनाव जीत कर आये है। सरपंचों के 10187 गांवों में से 6985 कांग्रेस समर्थित सरपंच चुनाव जीत कर आये है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायतो एवं जनपदों में हारने के बाद सत्ता के दुरुपयोग पर उतर आई है। बिना बहुमत के भी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के लिये कांग्रेस समर्थित सदस्यों पर सरकार द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। कलेक्टर एसपी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को जिला पंचायत सदस्यों को उठाने की जवाबदारी दी गयी है। कांग्रेस समर्थित सदस्यों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने लालच एवं दबाव बनाया जा रहा है। कुछ सदस्यों को स्कार्पियो, बोलेरो और इनोवा जैसी गाड़ीयो को देने का लालच दिया जा रहा है। भाजपा भ्रष्टाचार के पैसे से पंचायत चुनावों को दूषित कर जनादेश के विपरीत अपना अध्यक्ष बनाने का षडयंत्र कर रही है। जनपद सदस्यों पर दबाव बनाने की जिम्मेदारी एसडीओपी और एसडीएम को सौंपी गयी है। भाजपा के मंत्री खरीद फरोख्त के प्रमुख सूत्रधार बने हुये है।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button