कोरबा

मारवाड़ी युवा मंच दर्री ने चलाया कोविड जागरूकता अभियान

लोगों को बांटे मास्क, पम्पलेट वितरित किए, कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक रहने, कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की लोगों को दी समझाईश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा – कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु स्वयंसेवी संगठनों द्वारा सहयोग दिए जाने की अगली कड़ी में आज मारवाड़ी युवा मंच दर्री ने अपनी सहभागिता दी। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने निगम अधिकारियों के साथ मिलकर जमनीपाली मुख्य मार्ग क्षेत्र एन.टी.पी.सी. गेट आदि में जनजागरूकता का अभियान संचालित किया, लोगों को मास्क बांटे, पम्पलेट वितरित किए तथा उनसे आग्रह किया कि वे घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा कोरोना संक्रमण से बचें।
यहॉ उल्लेखनीय है कि आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने में सहयोग देने का आग्रह स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों व नागरिकबंधुओं से किया गया है, जिसके परिप्रेक्ष्य में 20 जनवरी को स्वयंसेवी संस्था छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी, 21 जनवरी को भारत विकास परिषद, 22 जनवरी को जेसीस कोरबा सेंटर एवं 24 जनवरी को लायंस क्लब कोरबा द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया था। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने व इससे बचाव व सुरक्षा हेतु लोगों को जागरूक होना अतिआवश्यक है, शासन प्रशासन द्वारा कोविड संक्रमण को रोकने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं, जिला प्रशासन व नगर निगम कोरबा के अधिकारी कर्मचारी निरंतर इस पर कार्य कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोक लगे, नए लोग संक्रमित न हों, इसके लिए आमजन को जागरूक रहना जरूरी है। आमजन को कोविड संक्रमण के प्रति जागरूक करने में शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं व सामाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है, इस कार्य में शहर की इन संस्थाओं व संगठनों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान भी किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में नगर की स्वयंसेवी संस्था मारवाड़ी युवा मंच दर्री ने आगे आकर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया व कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही इस बड़ी लड़ाई में अपनी सहभागिता दी। आज संस्था के सदस्यों ने एन.टी.पी.सी.गेट जमनीपाली मुख्य मार्ग आदि क्षेत्र में भ्रमण कर वहॉं से गुजरने वाले बिना मास्क पहने लोगों के साथ-साथ दुकानदारों, फल-सब्जी ठेला संचालकों, आटो रिक्शा चालकों व अन्य लोगों को मास्क पहनाया, उन्हें समझाईश दी कि कोरोना संक्रमण से बचाव एवं उसके प्रभावी रोकथाम के लिए अनिवार्य रूप से मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा कोविड प्रोटोकाल के अनुसार ही कार्य व्यवहार करें। संस्था के सदस्यों ने जागरूकता का संदेश देते पोस्टर भी लोगों को बांटे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इस अवसर पर निगम के जोन कमिश्नर ए.के.शर्मा, सहायक अभियंता योगेश राठौर, देवेन्द्र स्वर्णकार, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी विकास अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, एल्डरमेन आशीष अग्रवाल, संरक्षक शंकर माहेश्वरी, मनोज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मधुर अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने इस कार्य में अपना सहयोग दिया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button