कोरबा

खरीदी केंद्रों में व्यवस्था बेहतर, अब किसानों को धान बेचने में नहीं हो रही कोई परेशानी-किसान हेमंत साहू

जवाली समिति में धान खरीदी की बोहनी हुई, किसान  हेमंत साहू ने 40 क्विंटल मोटा धान का विक्रय किया

 

आदिवासी सेवा सहकारी समिति भिलाई बाजार में भी जनप्रतिनिधि व किसानों की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ

किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप ने अब किसानों को चिंता से दिलाई मुक्ति

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। शासन की मंशा अनुसार कोरबा जिले में भी 1 नवंबर से धान की खरीदी जारी है। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी पर्याप्त ध्यान रखा जा रहा है। धान खरीदी केंद्रों में शासन की ओर से किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं से किसान भी संतुष्ट हैं। वहीं “किसान टोकन तुंहर हाथ ऐप” ने धान विक्रय की प्रक्रिया में किसानों की चिंता ही दूर कर दी है। मोबाइल ऐप से टोकन प्राप्त करने के बाद किसान अपनी सुविधा के अनुसार केंद्रों तक पहुंच रहे हैं और धान बिक्री कर रहे हैं। इधर खेतों में अब धान की कटाई भी धीरे-धीरे तेजी आने लगी है। इसके साथ ही समितियों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों की संख्या भी बढ़ने लगी है। शासन की बेहतर व्यवस्था के कारण किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को जवाली समिति में भी धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। समिति के पंजीकृत किसान ग्राम देवरी निवासी हेमंत साहू ने धान का विक्रय किया। समिति में धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर जवाली समिति के अध्यक्ष व सरपंच महेंद्र पाल सिंह इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। धान बेचने पहुंचे किसान हेमंत साहू का समिति प्रबंधन की ओर से सम्मान किया गया। अतिथि व समिति के लोगों ने किसान हेमंत साहू को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। किसान श्री साहू ने बिक्री केंद्र में 40 क्विंटल मोटा धान का विक्रय किया। हेमंत साहू ने बताया कि उन्होंने धान विक्रय के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के जरिए टोकन प्राप्त किया था। और अपनी सुविधा के अनुसार ध्यान का विक्रय किया। श्री साहू ने धान खरीदी के लिए की गई शासन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।
इसी तरह आदिवासी सेवा सहकारी समिति भिलाई बाजार में भी शुक्रवार को धान खरीदी की शुरुआत हो गई। यहां समिति में पंजीकृत किसान भूपत राम कलार ने 20 क्विंटल धान की बिक्री की। यहां समिति में धान खरीदी की बोहनी के अवसर पर जनपद सदस्य दुर्गा पाटले, अध्यक्ष  विजय सिंह कंवर, समिति प्रबंधक मनहरण सिंह बिंझवार, ऑपरेटर ओमकार कुमार राठौर, किसान खेत राम पटेल और अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button