कोरबा

महापौर ने किया जमनीपाली स्कूल में 47 छात्राओं को सायकल वितरण

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़ – महापौर  राजकिशोर प्रसाद ने बुधवार को शासकीय उ.मा.विद्यालय एन.टी.पी.सी.जमनीपाली में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 47 छात्राओं को सायकल का वितरण किया। उन्होने छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर निगम की एम.आई.सी.के सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेनगण सहित विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकागण, अविभावकगण उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोनांतर्गत शासकीय उ.मा.विद्यालय एन.टी.पी.सी.जमनीपाली में सरस्वती सायकल योजनांतर्गत 47 छात्राओं को सायकल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुए छात्राओं को सायकल का वितरण किया, इसके पूर्व उन्होने दीप प्रज्वलन कर वितरण समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर महापौर श्री प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अधोसंरचनात्मक विकास, गांव, गरीब, किसान, मजदूर के हितों सहित विकास के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करते हुए गौरवशाली उपलब्धियॉं हासिल की है। उन्होने कहा कि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल लगातार निगम क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं तथा उन्ही के मार्गदर्शन में लगातार निगम क्षेत्र में निर्माण व विकास कार्य के साथ-साथ नागरिक सेवाओं व सुविधाओं जुडे़ कार्यो का संपादन निरंतर किया जा रहा है। महापौर श्री प्रसाद ने आगे कहा कि सरस्वती सायकल योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना के तहत विद्यालयीन छात्राओं को निःशुल्क सायकल उपलब्ध कराई जाती है, उन्होने कहा कि सायकल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने जाने में काफी सुविधा हो जाती है, उनके समय व श्रम की बचत होती है।

इस अवसर पर एम.आई.सी.सदस्य सुनील पटेल एवं रोपा तिर्की, एल्डरमेन आशीष अग्रवाल एवं मनीराम साहू, दर्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, भुनेश्वर दुबे, आर.के.पाण्डेय, प्राचार्य अभिमन्यू साहू, व्याख्याता रजनी चौहान, एस.एस.खान, ज्योति साहू आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button