महासमुंद

टाटा इंट्रा वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार

कोमाखान पुलिस की कार्यवाही,65 किलो ग्राम गांजा जप्त

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

महासमुंद/ट्रैक सिटी न्यूज़। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध धान एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) को मिल रही है। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर सेल की टीम एवं समस्त थाना/चैकी प्रभारियों कोे अवैध धान एवं गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से सभी थाना/चैकी क्षेत्रों में ओडिशा एवं छत्तीसगढ के सीमावर्ती क्षेत्र तथा राजकीय एवं राष्ट्रीय राज्य मार्गो पर टीम गठित कर बल तैनात कर अवैध धान एवं गांजा परिवहन करने वालो पर नजर रखी हुई थी।

 दिनांक 23.11.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा एक टाटा इंट्रा वाहन में लोडकर खरियार रोड़ से होते हुए महासमुंद की ओर जा रही है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा सायबर सेल की टीम एवं थाना कोमाखान की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया

टेमरी नाका में चेकिंग के दौरान लगे पुलिस बल को देखकर एक नीले रंग की टाटा इंट्रा वाहन क्रमांक TS 08 UJ 3266 का चालक गाड़ी को छोड़कर भागने लगा। जिसे खेतों में जाकर घेराबंदी कर 01 व्यक्ति को पकड़ा गया।

जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) मो0 राजिक मंसूरी पिंजारी पिता मो0 अकील मंसूरी पिंजारी उम्र 37 वर्ष पता मस्जिद गली इतवारा बाजार साहू डेकोरेशन के पास अमरावती थाना नागपुरी गेट महाराष्ट्र का निवासी होना बताया। जिससे ओड़िशा आने का कारण व ट्रक में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगा जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में तकिया,गद्दा से पुरा भरा हुआ था।

संदेह होने पर जिनको हटाकर वाहन की तलाशी ली गई। तकिया,गद्दा को हटाने के बाद भूरा रंग के प्लास्टिक टेप से बंधा हुआ 13 पैकेट अवैध पादक पदार्थ गांजा मिला जिसे खोल कर देखने एवं वजन करने पर कुल 65 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपीं को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 65 किलो ग्राम कीमती 13,00,000 रूपये गांजा तथा टाटा इंट्रा वाहन कीमती 3,00,000 रूपये कुल जुमला कीमती 16,00,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और नागपुर, महाराष्ट्र ले जाना बताये। आरोपी द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 175/22 धारा 20(B) NDPS Act के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।

संपूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा श्रीमति प्रतिभा चंद्रा के निर्देशन में सायबर सेल प्रभारी उनि संजय सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोमाखान उप निरी0 हर्ष कुमार धुरधंर सउनि0 रनसाय मिरी, सउनि0 ललित चंन्द्रा प्रआर0 जितेन्द्र सिंह आरक्षक विकास साहू, शशि दीवान, कृष्णा पटेल, जुनैद खान, बिंटू हरबंश, सेवाराम ध्रुव द्वारा की गई।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button