कोरबा

खुदकुशी करने कोतवाली थाना पहुंची महिला और उसके बच्चों की पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान

संपत्ति विवाद में भाई पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

मां अपने 3 बच्चों के साथ पेट्रोल लेकर आई कोतवाली थाना

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा जिले में अपने 3 बच्चों के साथ खुदकुशी करने कोतवाली थाना पहुंची महिला और उसके बच्चों को पुलिस ने अपनी सूझबूझ से सकुशल बचा लिया। महिला ने अपने बच्चों और खुद के ऊपर पेट्रोल डाल लिया था और आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया गया हैं की महिला राजश्री प्रजापति वार्ड क्रमांक- 11 नई बस्ती के अंतर्गत संजय नगर में रहती है। वो यहां अपने पिता के मकान में बच्चों के साथ रहती है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके भाई उसे पिता की संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं और आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। इसके कारण वो परेशान हो गई है। उसने कहा कि आए दिन मोहल्ले में तमाशा बनता रहता है। इसलिए वो अपने 3 बच्चों के साथ जान देना चाहती है। पुलिस संजय नगर स्थित आवास पहुंची। महिला राजश्री प्रजापति ने बताया कि जिस जमीन पर वो रहती है, उस पर उसका भी हक है, लेकिन भाई और उसका बेटा उसे परेशान करते हैं। इसकी शिकायत वो पिछले एक साल से पुलिस को करती आ रही है, लेकिन अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पुलिस ने महिला को बच्चों समेत खुदकुशी करने से रोका। उसकी समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। महिला ने बताया कि उसका पति बाहर मजदूरी करने के लिए गया हुआ है। वो यहां अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। पुलिस ने महिला को समझाइश देते हुए समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया पुलिस टीम उसके साथ संजय नगर स्थित उसके घर गई। कोतवाली टीआई रूपक शर्मा ने बताया कि पारिवारिक कारणों से महिला गलत कदम उठाने जा रही थी। पुलिस ने मौके पर बचाव कार्य करने के साथ महिला को समझाया-बुझाया है। पुलिस ने बताया कि संपत्ति विवाद पर कोर्ट में केस चल रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button