कोरबा

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ चले मोहित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रारंभ की गई कश्मीर से कन्याकुमारी भारत जोड़ो पदयात्रा के तहत मध्यप्रदेश प्रान्त के इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा भी शामिल हुए। उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। 26 नवंबर को यह पदयात्रा मोटक्को से प्रारंभ होकर आगे बढ़ी जिसमें श्री केरकेट्टा भी शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान कोरबा जिला और अपने विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न कल्याणकारी विषयों पर राहुल गांधी से चर्चा की। क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों एवं अपने नेतृत्व में चलाए जा रहे ब्लाक व विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी श्री केरकेट्टा ने कोरबा जिला व तानाखार विधानसभा के बारे में चर्चा किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button