कोरबा

कोरबा पूर्वांचल सर्वसमाज विकास समिति ने मनाई देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयन्ती

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की 138 वी जयंती कोरबा पूर्वाचल सर्वसमाज विकास समिति परिसर के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भवन में गरिमामय ढंग से मनाई गई। सर्वप्रथम पूर्व राष्ट्रपति के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एक सच्चे राष्ट्रवादी, गांधीवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाले, प्रखर राजनीतिज्ञ, प्रख्यात विधिवेत्ता, वाकपटु सांसद एवं श्रेष्ठ प्रशासक थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोरबा पूर्वांचल सर्वसमाज विकास समिति के अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह ने बताया कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान किया। महात्मा गांधी जी के असहयोग आन्दोलन को सर्वोपरी मानते हुए इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले बिहार से पहले व्यक्ति थे।

विशिष्ट अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति श्यामसुन्दर सोनी ने बताया कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय संस्कृति में पूर्णतः रचे बसे एवं सादगी में विश्वास रखने वाले श्रेष्ठ व्यक्ति थे। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

सचिव अरविंद शर्मा एवं अन्य उपस्थित सदस्यों द्वारा भी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर ए.एल. वर्मा, अरविंद शर्मा, बच्चू सिंह, चन्द्रभूषण झा. मन्टू सिंह, सावरे महाराज, लिकेश्वर ठाकुर, शाकिर अंसारी, अहमद खान, मुसाहीद रजा, संजय श्रीवास्तव, मन्टू शर्मा, सोनू शर्मा, आबिद खान, ऐहतेशाम रजा, मुन्ना साहू, तबस्सुम बेगम, ने सहभागिता निभाई।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button