कोरबा

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को किया स्मरण…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्मरण जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा एवं ग्रामीण द्वारा आज उनकी 139 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पार्टीजनों ने डॉ. प्रसाद के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके राष्ट्रीय योगदान को याद किया।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जिवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। इस दौरान उन्होने अपनी विशिष्ट क्षमता का प्रदर्शन करते हुए भारत को नई उचाईयो पर पहुचाने का कार्य किया। वे अपने योगदान के माध्यम से देशवासियो के हृदय में सदियो तक जीवंत बने रहेगें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर रोशनी डालते हुये उन्हे कुशल राजनेता, प्रशासक, दूरदृष्टा और इनसे परे सबसे बेहतर इंसान निरूपित किया। उन्होने कहां डॉ. प्रसाद ने नये भारत के प्रथम संवैधानिक प्रमुख के रूप में जिस तरह गुरूत्तर दायित्व निभाया, वह हर युग के लिए प्रेरणादायी होगा।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि देश को आजादी के बाद इसे कई मायनो मे नयी चुनौतियो से निपटना था। इस दिशा मे हमारे राष्ट्रपति ने पूरी दृढ़ता से काम किया और भारत को नयी पहचान दी।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश राठौर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि डॉ प्रसाद ने भारत के लिए जो योगदान दिया है, वह नयी पीढी के लिए मिशाल है। उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पार्षद संतोष लांझेकर, सुखसागर निर्मलकर, एल्डरमेन रामगोपाल यादव, कुंज बिहारी साहू, संजू अग्रवाल, मुन्नी नायर, मीना विश्वकर्मा ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्हे स्मरण कर उनके तैलचित्र पर माल्यापर्ण किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button