कोरबा

बालको पुलिस की निजात अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी

आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

 

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना बालको नगर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 03.12.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्ण कुमार केवट पिता स्वर्गीय भागवत केवट उम्र 20 वर्ष अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी कृष्ण कुमार केवट के कब्जे से 30 पाव देसी प्लेन मदिरा कीमती ₹2400 करीबन को जप्त किया गया, जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर 34 (2) आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button