कोरबा

ब्लैक फ़िल्म लगे 43 वाहनों पर कार्यवाही

86 हजार का वसूला गया जुर्माना

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़।। यातायात पुलिस कोरबा इन दिनों ब्लैक फ़िल्म लगे वाहनों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। नवंबर माह में ऐसे 43 वाहनों पर कार्यवाही कर 86000 समंस शुल्क वसूल किया गया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक शिवचरण सिंह परिहार और उनकी टीम द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। श्री परिहार ने बताया कि यातायात पुलिस ने माह नवंबर में मोटर यान अधिनियम के अलग अलग धाराओं में 949 प्रकरण बनाकर 5 लाख 36 हजार समंस शुल्क वसूला गया है। इसमें हेलमेट नहीं लगाने के 99 प्रकरण, सीट बेल्ट नहीं लगाने के 233 प्रकरण बनाये गए हैं। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने के करीब 200 प्रकरण न्यायालय में पेश किए गए हैं। इसके अलावा तेज गति वाहन चलाने, नो पार्किंग, प्रदूषण एवं बिना बीमा के वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि शहर में ब्लैक फ़िल्म लगाकर वाहन चलाने की संख्या ज्यादा बढ़ गई थी। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार ऐसे वाहनों पर यातायात पुलिस अभियान के रूप में कार्यवाही कर रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button