कोरबा

महाराष्ट्र में बंधक श्रमिकों की सकुशल वापसी के लिए कलेक्टर की पहल

लातूर के डीएम को दस श्रमिकों की सकुशल घर वापसी के लिए लिखा पत्र

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा /कोरबा जिले के पाली क्षेत्र के लगभग 10 मजदूरों के महाराष्ट्र के लातूर जिले में बंधक के रूप में काम करने की सूचना को कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने गंभीरता से लिया है। सूचना मिलते ही तत्काल कलेक्टर ने सभी श्रमिकों की सकुशल घर वापसी के लिए महाराष्ट्र राज्य के लातूर जिले के जिला दण्डाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र की प्रति महाराष्ट्र राज्य के श्रम आयुक्त को भी भेजकर तत्काल जरूरी कार्रवाई करने का आग्रह कलेक्टर श्रीमती साहू ने किया है।

उल्लेखनीय है कि हरदीबाजार तहसील के ग्राम भादा कछार के निवासियों ने उनके क्षेत्र के 10 लोगों से महाराष्ट्र राज्य के लातूर में स्थित गन्ना कटाई ठेकेदार के यहां काम करने जाने की सूचना मिली है। ग्रामवासियों ने स्थानीय विधायक मोहितराम केरकेट्टा को इस संबंध में आवेदन भी देकर बंधक लोगों को छुड़ाने का अनुरोध किया है। ग्रामवासियों ने बताया है कि रतनपुर तहसील के लिम्हा गांव के निवासी हेमंत कुमार ने भादा कछार के 10 मजदूरों को गन्ना कटाई के लिए महाराष्ट्र के ठेकेदार के पास भेजा है। लातूर जिले के ग्राम एलोरी के ठेकेदार ज्योतिराम कुंडलीक सेवाले ने इन मजदूरों को गन्ना कटाई के काम में लगाया है। ठेकेदार कुंडलीक सेवाले लातूर जिले के थाना भागा क्षेत्र के मारूति महराज शक्कर कारखाने के लिए गन्ना कटाई के काम से संबद्ध हैं। ग्रामवासियों ने बताया कि यहां गये क्षेत्र के श्रमिकों ने ठेकेदार द्वारा परेशान किये जाने और मारपीट कर जबरदस्ती काम कराने की शिकायत दूरभाष पर की है। ठेकेदार श्रमिकों को मजदूरी भी नहीं दे रहा है और बंधक बनाकर काम करा रहा है। बंधक मजदूरों ने इस बारे में कोरबा जिले के श्रम विभाग के अधिकारियों से भी दूरभाष पर बात कर अपनी व्यथा सुनाई है और उन्हें जल्द से जल्द सकुशल वापस ले जाने का अनुरोध किया है। श्रमिकों की परेशानी और उनके परिजनों में चिंता का भाव देखकर कलेक्टर ने इस मामले पर तत्काल संज्ञान लिया है और लातूर जिले के जिला दण्डाधिकारी को पत्र लिखकर कोरबा के इन 10 श्रमिकों के सकुशल घर वापसी का आग्रह किया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button