कोरबा

8 माह पहले ग्राम कोरकोमा में मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में दो कथित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल बरामद, 8 मोबाइल सहित नगदी 2000 की हुई थी चोरी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा जिले में चौकी राजकुमार क्षेत्र अंतर्गत 03.04.22 को प्रार्थी वाजेंद्र कुमार सोनी, संचालक जय अंबे मोबाइल कोरकोमा के द्वारा चौकी रजगामार उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था की किसी अज्ञात चोर द्वारा उसके दुकान का ताला तोड़कर 8 नग मोबाइल नगद ₹ 2000 कुल कीमती करीबन ₹ 50000 रू चोरी कर ले गया है l प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चौकी राजगामार में धारा 457, 380 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था l विवेचना के दौरान चोरी हुए मोबाइल का आईएमईआई डिटेल साइबर सेल कोरबा से प्राप्त किया गया, जिसमें मोबाइल धारकों का डिटेल ग्राम बहरापारा थाना कटघोरा अंतर्गत होना पाया गया l
चौकी प्रभारी राजगामार उप निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी के द्वारा इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए प्रधान आरक्षक शिव सिंह परिहार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अज्ञात चोरों के संबंध में पतासाजी के लिए भेजी, विवेचना के दौरान पता चला कि कथित दो आरोपियों के द्वारा घटना दिनांक को मोबाइल दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हैं l दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किए l उनके निशानदेही पर चोरी हुए चार मोबाइल को बरामद किया गया है l चार अन्य मोबाइल को अपने रिश्तेदारों को देना उक्त कथित आरोपियों के द्वारा बताया गया जिसे भी बरामद किया जा रहा है, दोनों आरोपियों को 12 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया l

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button