कोरबा

धान खरीदी: 16 लाख 99 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

34 हजार 035 किसानों से खरीदा गया 329 करोड़ 71 लाख रूपए से अधिक का धान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

लगभग 80 प्रतिशत धान का उठाव भी हुआ

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा /कोरबा जिले में अभी तक 34 हजार 035 किसानों से समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों ने 16 लाख 99 हजार 543 क्विंटल धान खरीद लिया है। किसानों से खरीदे गये इस धान की कीमत 329 करोड़ 71 लाख 42 हजार रूपये से अधिक है। जिले में अब तक खरीदे गये धान की लगभग 80 प्रतिशत मात्रा का उठाव मिलर्स द्वारा किया जा चुका है। जिले के 55 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर 15 लाख 71 हजार 676 क्विंटल मोटा और एक लाख 26 हजार 440 क्विंटल सरना और एक हजार 427 क्विंटल 20 किलो पतला धान खरीदा गया है। जिले में 7 फरवरी को धान बेचने के लिए 041 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। इन किसानों से लगभग एक हजार 475 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।
कोरबा जिले में अभी तक मिलरों द्वारा कुल खरीदे गए धान में से लगभग 80 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। मिलर्स ने खरीदी केन्द्रों से 13 लाख 64 हजार 166 क्विंटल धान उठा लिया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के खरीदी केन्द्रों से 12 लाख 61 हजार 526 क्विंटल मोटा और एक लाख दो हजार 640 क्विंटल सरना धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी समितियों में धान की शेष मात्रा निर्धारित बफर लिमिट के आसपास ही है और लगातार डीओ कटने से मिलरों को तत्काल गाड़ियां लगवाकर धान उठाव के लिए निर्देशित भी किया जा रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button