कोरबा

रात्रि गश्त में लापरवाही, पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन अटैच

रात्रि गश्त व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिम्मेदार अधिकारियों को जारी किया शो कॉज नोटिस

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

ड्यूटी पर मुस्तैद जवान को किया पुरस्कृत

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पॉइंट ड्यूटी न लगाने पर चौकी प्रभारियों से मांगा स्पष्टीकरण

रात्रि गश्त व्यवस्था जांचने औचक निरीक्षण पर निकले पुलिस अधीक्षक

कोरबा / पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल आज रात्रि में कोरबा शहर में रात्रि गश्त व्यवस्था जांचने के उद्देश्य से अचानक रात्रि शहर भ्रमण पर निकले । रात्रि गश्त व्यवस्था में तैनात 04 कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही बरतना पाए जाने लाइन हाजिर किया गया है । वहीं रात्रि में गश्त व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु जिम्मेदार 02 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है ।
भोजराम पटेल द्वारा जहां एक ओर रात्रि गश्त में लापरवाही बरतना पाए जाने पर कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया , वहीं रात्रि गश्त पर मुस्तैदी से ड्यूटी करते पाए गए कर्मचारी को 100 रुपए नगद इनाम से भी पुरस्कृत किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक ने पाया कि चौकी प्रभारी सीएसईबी एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर के द्वारा रात्रि गश्त में पॉइंट ड्यूटी पर कर्मचारियों को नहीं लगाया गया था , मात्र वाहन पेट्रोलिंग लगाया था । चौकी प्रभारियों द्वारा बरते गए लापरवाही पर भी पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है ।

लाइन हाजिर किए गए कर्मचारी:-

1- आरक्षक – डोमन मधुकर थाना बालको
2- आरक्षक – अश्विनी कुमार मरार थाना बालको
3- आरक्षक – चंद्रहास कश्यप चौकी रामपुर
4- आरक्षक – अश्विनी ओगरे चौकी रामपुर

नगद इनाम से पुरस्कृत कर्मचारी:-

आरक्षक – सुरेंद्रपाल कंवर थाना कोतवाली

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button