कोरबा

गणतंत्र दिवस की संध्या पर हुआ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों का आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)
जिला प्रशासन कोरबा की अभिनव पहल , कलेक्टर ,एसपी, निगमायुक्त, अपर कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकार बंधुओं, नागरिकों व महिलाओं ने पारंपरिक खेलों का किया मनोरंजक प्रदर्शन

कोरबा, 27 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) कलेक्टर संजीव कुमार झा की पहल पर गणतंत्र दिवस की संध्या में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकार बंधुओं ,नागरिकों एवं महिलाओं ने गिल्ली डंडा, खो -खो ,रस्साकसी, बिल्लस आदि खेलों में अपने हाथ आजमाएं तथा खेलों का मनोरंजक प्रदर्शन किया। कलेक्टर संजीव कुमार झा ,पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ,निगमायुक्त प्रभाकर पांडे ,अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पटले व वीरेंद्र साहू, जिला पंचायत सीईओ नूतन कवर ,ए एस पी अभिषेक वर्मा,  अरविंद पीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों व नागरिकों ने इन पारंपरिक खेलों मैं अपने हाथ आजमाएं।
कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल मैदान में खेले गए इन पारंपरिक खेलों में से खो खो खेल में प्रशासन 11 महिला एवं नागरिक 11 महिला के बीच खेल खेला गया जिसमें प्रशासन 11 की टीम विजयी रही, इसी प्रकार गिल्ली डंडा के खेल में भी प्रशासन ने जीत दर्ज की। खो खो (पुरुष) में भी प्रशासन इलेवन ने नागरिक इलेवन पर विजय हासिल की, वही रस्साकसी (महिला) खेल में नागरिक 11 विजयी रही जबकि विलस में प्रशासन इलेवन ने जीत दर्ज की। रस्साकसी (पुरुष) के खेल में भी प्रशासन इलेवन ने नागरिक 11 के ऊपर जीत दर्ज कराई। इस प्रकार खेले गए 6 खेल में 5 खेल में प्रशासन इलेवन विजयी रहा वही एक खेल में नागरिक इलेवन की जीत दर्ज हुई। इस मौके पर प्रशासन इलेवन एवं नागरिक इलेवन की टीमों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड  कप प्रदान किए गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button