कोरबा

मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष के आतिथ्य में निषाद केंवट समाज ने मनाई गुहा जयंती

महापौर राजकिशोर प्रसाद रहे मुख्य अतिथि

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा, 28 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) छग निषाद केवट समाज जिला कोरबा ने केवट भवन बुधवारी बाजार में भक्त गुहा निषाद राज जयंती एवं राज्य स्तरीय युवक-युवती एवं विधवा विधुर परिचय सम्मेलन छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एम.आर. निषाद की अध्यक्षता एवं महापौर राज किशोर प्रसाद के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
जयंती पर निषाद केवट समाज ने श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान व केवट निषाद राज की भव्य शोभायात्रा निकाली। समाज के लोग कलश के साथ नगर भ्रमण किया। तत्पश्चात पूजा अर्चना की गई। समारोह को अध्यक्ष एम.आर. निषाद ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में समाज को किस तरह पार लगाना है, इसके लिए समाज के पदाधिकारी चिंतित हैं। समाज में अनेक तरह की समस्याएं है। उन मांगों को लेकर हम शासन से लगातार मांग कर रहे हैं। हमारी दो मांग को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है। संगठन की शक्ति को किसी पार्टी ने ठीक से पहचाना नहीं है। इस शक्ति को और मजबूत करना है। इस समाज को राजनैतिक भागीदारी समुचित नहीं मिल पाई है। वर्तमान सरकार छग में आज कुछ राजनैतिक भागीदारी दी है। इसी का नतीजा है कि मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा एवं एक विधायक मिला है। शासन मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया है। हमारी मांग के अनुसार बिलासपुर एअरपोर्ट को बिलासा केवटीन के नाम से रखा है। पुनाराम निषाद के नाम से महाविद्यालय के साथ समाज के लिए कई पुरस्कार दिया जा रहा है। इंदरु निषाद को स्वतंत्रता सेनानी मानने एवं निषाद जयंती मनाने के लिए कांग्रेस की सरकार ने निर्णय लिया। हमारे समाज को मछुआ कल्याण बोर्ड शासन पर नौ सदस्य बनाया है, जो इस मछुआ समुदाय की मांग पर जो काम करेगा हम उस पार्टी के साथ रहेंगे। जब तक हमारी अधिक से अधिक राजनैतिक भागीदारी नहीं होगी हमें उचित लाभ नहीं मिल सकता। उन्होंने समाज के लोगों को आव्हान करते हुए कहा कि कोई भी पार्टी इस समाज के हित में काम करेगा हमे उसका साथ देना चाहिए। कोरबा जिले का कार्यक्रम राज्यस्तरीय कार्यक्रम जैसा रहता है। यहां निषाद केवट समाज के लोगों की भीड़ अत्यधिक रहती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर राज किशोर प्रसाद ने कहा कि त्रेता युग में निषाद केवट एवं भक्त गुहा निषाद का अलग महत्व था। इन गरीबों को श्रीराम ने सखा बनाया एवं गंगा पार लगाया है। यह समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है। सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई ने कहा कि यह कार्यक्रम विशुद्ध रूप से समाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम है। इस समाज में अधिक संगठन है। राष्ट्रीय अंकेक्षक प्रदीप कैवर्त ने कहा कि हमें संगठन की शक्ति को पहचानना है। लोगों को संगठन के लिए अधिक से अधिक समय देना चाहिए। प्रदेश महिला उपाध्यक्ष गायत्री केवट ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही पूंजी है। सभी को शिक्षा जरूरी है। सभी को एकजूट कर निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। अब महिलाएं भी कदम से कदम मिलाकर समाज के विकास के लिए चल रही है। हम सबको वैचारिक मतभेद भूलाकर समाज उत्थान के लिए कार्य करने की जरूरत है।
इस अवसर पर समाज की ओर पुरस्कार निषाद रत्न अवॉर्ड हरिश्चन्द्र निषाद, आनंद राम कैवर्त, अंतराम केवट, लुदु राम कैवर्त तथा पूना राम निषाद अवार्ड एस.एस. कटकवार, कला साहित्य अकादमी पुरस्कार डोरे लाल कैवर्त, बी.पी. कैवर्त, उत्कृष्ट कार्यकर्ता पुरस्कार सुखदेव कैवर्त, अमरनाथ कैवर्त, शिक्षा क्षेत्र आरोहण फाउंडेशन पुरस्कार डोरे लाल कैवर्त सहित गोकुल प्रसाद, रामेश्वर कैवर्त, सावन कैवर्त, दीपांशु, सुहानी, आयुष, हर्ष, प्रतिभा, राम प्रसाद, तिरिथ राम, बहादुर, शिवचरण, भूखीन बाई आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अमृता निषाद सदस्य मछुआ कल्याण बोर्ड, विश्राम प्रसाद कैवर्त अध्यक्ष केंद्रीय समिति, संतोष राठौर अध्यक्ष निर्माण समिति, शैलेन्द्र सिंह पार्षद आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संगठन के अध्यक्ष अजीत कैवर्त, उपाध्यक्ष तिलक केवट, किशन कैवर्त महासचिव, संतोष कुमार कैवर्त कोषाध्यक्ष, श्रवण कैवर्त प्रवक्ता, डोरे लाल कैवर्त, महिला अध्यक्ष कुसुमलता कैवर्त, अंकेक्षक एसएस कटकवार, विधिक सलाहकार माधुरी कैवर्त, संयोजक गिरिश निषाद, युवा अध्यक्ष प्रहलाद कैवर्त, कामिनी निषाद, संचालक ममता कटकवार, लता केवट, पूनम, प्रेरणा, प्रमिला, राधा, सविता, राजकुमारी, सीता, रेनू, प्रीति, संदीपाश्वरी, मीना, तुलसी, जुगरी, लक्ष्मण, सुखदेव कैवर्त, सुंदर लाल, काशी राम, कुशवा, ललित, लक्ष्मी नारायण आदि समाज के लोगों का विशेष योगदान रहा। परिचय सम्मेलन में युवक-युवतियों, विधवा-विधुर लोगों ने अपना परिचय दिया तथा भक्त गुहा निषाद की मूर्ति की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button