कोरबा

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में आज वार्ड क्र. 07 और वार्ड क्र. 10 में पहुंचा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा,03 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस की टीम वार्ड क्र. 07 और वार्ड क्र. 10 पहुंची और घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल स्वयं घर घर जाकर लोगों से रूबरू हुये और उनकी समस्याएं भी पूछी। उन्होने ने कहा इस अभियान के माध्यम से हम घर-घर जाकर जनहितैषी योजनाओं का विस्तार से लोगों को जानकारी दे रहे हैं और जहॉ समस्या है उन्हें दूर करने का प्रयास भी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शासकीय योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है और पाम्पलेट का वितरण किया जा रहा है।
इस अभियान के कोरबा ब्लॉक प्रभारी एवं महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस अभियान से भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा, यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। वर्तमान में बुथ एवं वार्ड स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है उसके बाद ब्लॉक स्तर पर और फिर जिला स्तर पर होने के बाद समापन प्रदेश स्तर पर रायपुर में आयोजित होगा।
कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने बताया कि इस अभियान के दौरान हम राहुल गांधी का पत्र लोगों को दे रहे हैं साथ ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का स्टीकर लोगों के अनुमति से उनके घर के दरवाजे पर चिपका रहे हैं। उन्होने आगे बातया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल संसद सदस्य ने पत्र भेजकर अवगत कराया कि शीघ्र ही सभी ब्लॉक  में मंडल कांग्रेस कमेटी का गठन किया जायेगा।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के कोरबा प्रभारी महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने बताया कि शनिवार  को सीतामणी चौक से प्रातः 11ः00 बजे वार्ड क्र. 08 एवं 09 में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूवात होगी। उन्होने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, पार्षद, एल्डरमेन, पार्षद प्रत्याशी, जोन, वार्ड, बूथ पदाधिकारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उद्योग संघ के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, पार्षद संतोष लांझेकर, मनीषा अग्रवाल, नजीर खाल, कुलदीप अहिरवार, द्रौपती तिवारी, यु. आर. महिलांगे, लक्ष्मी महंत, नरोत्तम रदास, निर्मला बाई, राकेश पंकज, अमरिका सारथी, सुनील निर्मलकर, रजिया बानो मेमन, राधिका सोनी, बच्चु मखवानी, बनवानी पाहुजा, सुनिता, रतना सिंह, सुरज यादव, बजरंग बसोर, मनोज यादव, कार्तिक चौहान, डॉ. ओम प्रकाश महंत, प्रेम मित्तल एवं वार्ड क्र. 03 के कार्यक्रम में सपना चौहान, रवि चंदेल, दिनु राव त्रिवेणी मिरी, कुसुम द्विवेदी, शैलेन्द्र सोमवंशी, मानु उरांव, मोहन चन्द्रा, लक्ष्मण कहरा, आकाश प्रजापति, मुकेश लहरी, पुष्पा स्वामी, चन्द्रकांता साहू, अनिमा सिंह चंदेल, भरत चन्द्रा, मनहरण चन्द्रा, संतोषी चन्द्रा बीना तिवारी, गणेश दास, रामकुमारी लहरी, अंजोर बाई, भुनेश्वरी, कल्पना पाण्डेय, अहिल्या पटेल, गणेश्वरी पटेल, निर्मला पटेल, उर्मिला देवनाथ, अहिल्या बाई कंवर, फातिमा बेगम, रफिक अंसारी, मौलाना जी, संजु कटकवार सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन एवं मोहल्लेवासी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button