कोरबा

आप ने उठाई नए ट्रांसपोर्टनगर परिवर्तन की मांग,चोरभट्टी में बने नया टी.पी नगर

कोरबा,07 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रभारी विशाल केलकर ने एसईसीएल और पर्यावरण विभाग द्वारा नए ट्रांसपोर्टनगर बरबसपुर में शिफ्ट करने पर आपत्ति लगाने के बाद आम जनता के हित में ट्रांसपोर्टनगर को कोरबा पश्चिम में चोरभट्ठी ग्राम के पास शिफ्ट करने की मांग रखी है, उन्होंने कहा की इसके नजदीक IOCL का डिपो है, नेशनल हाईवे पर नया बायपास भी यहीं से प्रस्तावित है, प्रतिदिन आने वाले ट्रक और बसों को यहां तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी, एसईसीएल गेवरा, कुसमुंडा, दीपका यहां से नजदीक है, जमीन मिलने के लिए भी किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी, पूर्व में भी ट्रांसपोर्टनगर चोरभट्टि में चयनित की गई थी परंतु शासन में बैठे लोग व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए इसे बरबसपुर ले जाना चाहते है। प्रशासन को ट्रांसपोर्ट नगर के लिए इस से उपयुक्त जगह नहीं मिल सकती।

आम आदमी पार्टी जरूरत पड़ने पर ट्रांसपोर्ट नगर चोरभट्टि में बनाने पर आंदोलन भी कर सकती है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button