कोरबा

छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ रायपुर में करेगा धरना प्रदर्शन

पदाधिकारियों से चर्चा एवं होने वाले धरना की तैयारी के संबंध में जायजा लेने कल प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे कोरबा प्रवास पर

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा,08 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) जगदीश खरे प्रदेश सचिव के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला इकाई कोरबा का बैठक तहसील कार्यालय कोरबा में रखा गया. जिसमें लिपिक संघ की वेतन विसंगति का प्रकरण लगभग 40 वर्षों से चली आ रही है जिसके निराकरण हेतु बिलासपुर में लिपिक संघ का महासम्मेलन रखा गया था .सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा हमारे मंच पर आकर हमारी वेतनमान सुधार की घोषणा किया गया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। जिस के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी के द्वारा प्रांतीय बैठक बलौदा बाजार में 14.1.2023 को रखा गया था. जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि दिनांक 15.2.2023 को राजधानी रायपुर में प्रदेश के समस्त कर्मचारी इकट्ठा होकर वेतनमान सुधार की घोषणा पर आदेश प्रसारित करने की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिस के तहत प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा एवं होने वाली धरना की तैयारी के संबंध में जायजा लेने दिनांक 10 .2.2023 को कोरबा प्रवास पर रहेंगे l
आज की बैठक में प्रमुख रूप से जगदीश खरे प्रदेश सचिव एवं प्रभारी जिलाअध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा जिला सचिव ,पीपीएस राठौर तहसील अध्यक्ष करतला, भीमराव आहेर तहसील पोड़ी उपरोड़ा, दिनेश सिंह उपाध्यक्ष,तुमेश्वर राठौर, संगठन सचिव, सुरेश चौहान प्रचार सचिव, आरएन प्रसाद प्रांतीय संगठन एससी पटेल , रितु राज किशोर कुर्रे, अमरेंद्र प्रताप सिंह, आरके मसीह, आर एस तवर, राजेश पटेल, पितांबर दास, चमरा राम, योगेंद्र बंजारे, नवल किशोर एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button