कोरबा

महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार का कार्य अतुलनीय – राजस्व मंत्री

वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस एवं वार्ड क्र. 15 ढोढ़ीपारा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा:- हाथ से हाथ जोड़ो अभियान लगातार सभी वार्डों में पहुंच रहा है। कल वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस एवं वार्ड क्र. 15 ढोढ़ीपारा में इस अभियान को गति दी गई। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजन घर घर जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि भूपेश सरकार ने इन चार सालों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अतुलनीय कार्य किया है, जिससे महिलाएं भी अपने घर परिवार चलाने के लिए पुरूषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। ब्लॉक प्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गौठानों का संचालन महिला समूह को दिया गया है, साथ ही उन्हे हर माह 10 हजार की सहायता के साथ साथ रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। शहरों में भी गौठान संचालित हो रहे हैं और धीरे धीरे शहरी क्षेत्रों में भी इसे मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे रोजगार सृजन भी हो रहा है। महिला श्रमिकों एवं उनके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार कार्य कर रही है। अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया गया।
शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के लिए बेहतर योजना संचालित कर रही है, जिसकी जानकारी लेकर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लें और जीवन स्तर सुधारें। निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि देश की यह पहली सरकार है जिसने स्लम बस्तियों में मोबाईल क्लीनिक भेजकर गरीब परिवार के स्वास्थ्य की चिंता की। हमारी सरकार की मंशा है कि स्वस्थ छत्तीसगढ़-सुघ्घर छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार हो और सबको अच्छा जीवन जीने का हक मिले। पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने भी लोगों को योजनओं के बारे में जागरूक किया। इस अभियान में मुख्य रूप से गीता गभेल, त्रिवेणी मिरी, द्रौपती तिवारी, लक्ष्मी महंत, शशी अग्रवाल, रामगोपाल यादव, जितेन्द्र डड़सेना, मुकेश सोनकर,
वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस एवं वार्ड क्र. 15 ढोढ़ीपारा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
कोरबा:- हाथ से हाथ जोड़ो अभियान लगातार सभी वार्डों में पहुंच रहा है। कल वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस एवं वार्ड क्र. 15 ढोढ़ीपारा में इस अभियान को गति दी गई। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजन घर घर जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि भूपेश सरकार ने इन चार सालों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अतुलनीय कार्य किया है, जिससे महिलाएं भी अपने घर परिवार चलाने के लिए पुरूषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। ब्लॉक प्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गौठानों का संचालन महिला समूह को दिया गया है, साथ ही उन्हे हर माह 10 हजार की सहायता के साथ साथ रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। शहरों में भी गौठान संचालित हो रहे हैं और धीरे धीरे शहरी क्षेत्रों में भी इसे मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे रोजगार सृजन भी हो रहा है। महिला श्रमिकों एवं उनके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार कार्य कर रही है। अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया गया।
शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के लिए बेहतर योजना संचालित कर रही है, जिसकी जानकारी लेकर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लें और जीवन स्तर सुधारें। निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि देश की यह पहली सरकार है जिसने स्लम बस्तियों में मोबाईल क्लीनिक भेजकर गरीब परिवार के स्वास्थ्य की चिंता की। हमारी सरकार की मंशा है कि स्वस्थ छत्तीसगढ़-सुघ्घर छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार हो और सबको अच्छा जीवन जीने का हक मिले। पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने भी लोगों को योजनओं के बारे में जागरूक किया। इस अभियान में मुख्य रूप से गीता गभेल, त्रिवेणी मिरी, द्रौपती तिवारी, लक्ष्मी महंत, शशी अग्रवाल, रामगोपाल यादव, जितेन्द्र डड़सेना, मुकेश सोनकर सहित कांग्रेसी शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button