कोरबा

अनियंत्रित होकर सड़क पर जा पलटी तेज रफ्तार कार

कोरबा, 16 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) जिले में हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है आए दिन यहां लोग तेज रफ्तार के कारण कई बड़े हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक और बड़ी घटना सामने आई हैं यहां देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा पलटी, इस हादसे में बाइक सवार युवक कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए वही कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक रामपुर सिविल लाइन थाना अंतर्गत वन विभाग के पास यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि कार सवार को कोसाबाड़ी से रिसदी की ओर जा रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार को नियंत्रित नहीं कर सका और कार सड़क पर पलटी हो गई, इस हादसे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक बाल बाल बच गए, इस हादसे में कार सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही आसपास के लोगों द्वारा तत्काल घायल को अस्पताल भेजा गया जहां उसका उपचार जारी है। लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुटी हुई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button