कोरबा

नितिन दुबे के गीतों से सुरमयी हुई पाली महोत्सव की शाम कोरबा के काजल .. चंदा रे… आदि गीतों ने बनाया माहौल

हाल ही में छत्तीसगढ़ रत्न और बेस्ट प्ले बैक सिंगर के अवार्ड से सम्मानित हुए हैं नितिन दुबे

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा 20 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) दो दिवसीय पाली महोत्सव के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे ने अपनी प्रस्तुति से वहाँ उपस्थित हजारों दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। 18 और 19 फरवरी कोे आयोजित हुए पाली महोत्सव की अंतिम शाम  को छत्तीसगढ़ के सिंगिंग सुपरस्टार नितिन दुबे की प्रस्तुति दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र था। अपने चहेते छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार गायक को देखने और सुनने के लिए पाली महोत्सव में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे थे। नितिन दुबे ने महोत्सव में अपनी प्रस्तुति की शुरुआत भजन से की। बड़ी दूर से आया मैं दर पे तेरे… भजन से नितिन दुबे ने एक भक्तिमय माहौल बनाते हुए समा बांधा। उसके बाद नितिन दुबे ने अपने ब्लॉकबस्टर गीत रायगढ़ वाला राजा गीत की प्रस्तुति दी। जैसे ही उन्होंने कोरबा के काजल लाइन गाया, दर्शकों की तालियां गूंज उठी। दर्शकगण रायगढ़ वाला राजा गीत पर नाचने लगे। इसके बाद नितिन दुबे ने अपना बेहतरीन गीत चँदा रे गीत प्रस्तुत किया, दिल को छू लेने वाले उनके इस गीत से पाली महोत्सव की अंतिम शाम सुरीली हो गई। दर्शकों और श्रोताओं ने अपने पसंदीदा कलाकार के प्रस्तुति का खूब आनंद लिया। दर्शक दीर्घा में बैठे विधायक द्वय मोहित राम केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर, कलेक्टर संजीव झा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण भी नितिन दुबे के छत्तीसगढ़ी गीतों का खूब आनंद लिए। विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने नितिन दुबे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि नितिन दुबे को छत्तीसगढ़ का मान कला के क्षेत्र में बढ़ाने के लिए 12 फरवरी को छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के द्वारा छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया गया है। साथ ही उन्हें फिल्म मिस्टर मजनू के गीत का तैं रूप निखारे चंदैनी के लिए बेस्ट प्ले बैक सिंगर का अवार्ड भी दिया गया है। एक ही दिन 2 बड़े अवार्ड से सम्मानित होने के बाद नितिन दुबे कोरबा में पहली बार पाली महोत्सव में अपनी लाइव प्रस्तुति देने आए थे। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। नितिन दुबे ने इसी वर्ष यूट्यूब में एक रिकॉर्ड भी बनाया है। वो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले छत्तीसगढ़ी गायक बन चुके हैं। उनके यूट्यूब चैनल नितिन दुबे ऑफीशियल पर 300 मिलियन व्यूवरशिप पूरा हुआ है, मतलब उनके छत्तीसगढ़ी गीत सिर्फ उनके चैनल से ही 30 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके है। यूट्यूब जियोग्राफिकल एनालिटिक्स के अनुसार उनके छत्तीसगढ़ी गीत यूनाइटेड स्टेट्स, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया जैसे 18 से ज्यादा देशों में देखे जा रहे हैं। वो सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले छत्तीसगढ़ी गायक हैं। नितिन दुबे 2500 से ज्यादा मंचीय प्रस्तुतियां अब तक दे चुके हैं। पिछले तीन दशक से बाल कलाकार के रूप से लेकर अब तक नितिन अलग अलग राज्यों में अपनी प्रस्तुतियां देते आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ का मान देश विदेश में बढाने के लिए उन्हे छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया गया है। पिछले वर्ष नितिन दुबे को आईपीए के द्वारा छत्तीसगढ़ मेलोडी किंग का अवार्ड भी मिल चुका है। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रेषित सम्मान पत्र भी प्राप्त हो चुका है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button