कोरबा

10 दिन के अतिरिक्त अर्जित अवकाश आदेश जारी करने पर सर्व शिक्षक कोरबा ने किया जिला शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित

कोरबा, 21 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) सर्व शिक्षक संघ कोरबा ने दिनांक 06/02/2023 को जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा से 10 दिवसीय विशेष अवकाश के लिए एक प्रतिनिधिमंडल विपिन यादव प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में मिला एवम राज्य शासन का आदेश प्रस्तुत कर 10 दिन के विशेष अर्जित अवकाश आदेश जारी करने हेतु निवेदन किया था। जिसे जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 20/02/2023 को आदेश जारी किया। जिससे जिले में शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों हेतु अनुसूचित क्षेत्र में कार्य करने हेतु 10 दिवस का विशेष अर्जित अवकाश का लाभ प्राप्त होगा। जिसके लिए सर्व शिक्षक संघ कोरबा के प्रदेश महासचिव विपिन यादव, जिला संयोजक मुकुंद उपाध्याय, जिला अध्यक्ष कृति लहरे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनय शुक्ला, महासचिव जय कुमार राठौर, कोषाध्यक्ष बबलू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष (कोरबा) मनोज लहरे, ब्लॉक अध्यक्ष (कटघोरा) संतोष थवाईत कार्यकारी सदस्य ब्यास नारायन पटेल आदि सदस्यों ने मिलकर जिला शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button