कोरबा

कुसमुंडा खदान में बैठे सैकड़ों ग्रामीण, वाहनों की लगी कतार, कोल डिस्पैच हुआ ठप्प

कोरबा 22 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) जिले के कुसमुंडा खदान में आज सुबह खदान से लगे ग्राम पडनिया के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि वह अपनी समस्याओं को लेकर लगातार प्रबंधन से अपनी गुहार लगा रहे हैं परंतु प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है और समस्याएं दिन-ब-दन बढ़ती जा रही है ,जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश हैं । ग्रामीणों ने बताया कि वे अपनी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को भी पत्र सौंप चुके हैं परंतु आज पर्यंत कोई ध्यान नहीं दिया गया है। अपनी मांगों को लेकर यहां हड़ताल करने को ग्रामीण मजबूर है बड़ी संख्या में ग्रामीण सतर्कता चौक पर बैठ गए हैं । आंदोलन में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button