कोरबा

15 मार्च तक चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा 22 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 20 फरवरी से 15 मार्च तक विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाएगा, जिसके तहत सडक, नाली, नाला, सार्वजनिक स्थल के विशेष साफ-सफाई कार्यो के साथ-साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तथा प्राप्त शिकायतों को त्वरित निराकरण किया जाएगा। निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने निर्देशों के परिपालन में विशेष सफाई अभियान हेतु वार्डवार नोडल व सहायक नोडल नियुक्त करते हुए निर्धारित कार्ययोजना अनुसार अभियान संचालन हेतु कहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 फरवरी व 21 फरवरी को वार्ड क्र. 01, 02, 17, 23, 34, 43, 54, 63 में अभियान संचालित किया गया। इसी प्रकार 22 व 23 फरवरी को वार्ड क्र. 04, 03, 18, 24, 35, 44, 56 व 64 में अभियान संचालित होगा, 24 फरवरी व 25 फरवरी को वार्ड क्र. 05, 13, 20, 25, 36, 45, 57, 65 में अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार 27 व 28 फरवरी को वार्ड क्र. 06, 14, 21, 26, 37, 46, 58 व 66 में अभियान चलेगा। 01 मार्च व 02 मार्च को वार्ड क्र. 07, 15,, 22, 27, 39, 47, 59, 67 में अभियान संचालित होगा, 03 व 04 मार्च को वार्ड क्र. 08, 16, 28, 27 व 40 में अभियान चलेगा, 06 व 07 मार्च को वार्ड क्र. 09, 29, 30, 41, 47, 59, 67 तथा 09 व 10 मार्च को वार्ड क्र. 10, 31, 42, 48,60 में अभियान चलाया जाएगा। 11 से 13 मार्च तक वार्ड क्र. 11, 32, 52, 61 में अभियान चलेगा तथा 14 व 15 मार्च को वार्ड क्र. 12, 33, 53 व 62 में अभियान संचालित होगा।
08 वार्डो में चला विशेष सफाई अभियान – बीस व इक्कीस फरवरी को निगम के सभी 08 जोन के 08 वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, इन दो दिनों में वार्ड क्र. 01, 02, 17, 23, 34, 43, 54 व 63 में निगम द्वारा अभियान चलाते हुए वार्डो की सड़कों, नालियों, नालों, सार्वजनिक स्थलों आदि में विशेष सफाई कार्य कराए गए, उत्सर्जित अपशिष्ट त्वरित परिवहन करने के साथ ही कीटनाशक दवाओं ब्लीचिंग व लाव्रा मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव किया गया तथा आमनागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कराया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button