कोरबा

इतवारी बाजार संघ ने धूमधाम से मनाया राजस्व मंत्री का जन्मदिन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा,01 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आज जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुबह से ही उनके घर पर उनके समर्थकों का तांता लगा हुआ था। जन्मदिन के अवसर पर उनके कई कार्यक्रम आयोजित है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जन्मदिन के आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री दोपहर इतवारी बाजार पहुंचे जहां व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनीश मेमन के नेतृत्व में करमा नृत्य और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। राजस्व मंत्री ने उनके भव्य स्वागत और जन्मदिन की बधाई के लिए हृदय से उनका आभार व्यक्त किया।

इतवारी बाजार संघ के अध्यक्ष अनीश मेमन के द्वारा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिन के उपलक्ष में वहां पर महिलाओं को राजस्व मंत्री के हाथों साड़ी का भी वितरण करवाया।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक पद से अनीश मेमन ने की इस्तीफे की घोषणा

राजस्व मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर इतवारी बाजार में आयोजित कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वह भाजपा में जुड़े हुए थे। उन्हें भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ का सह संयोजक पद भी दिया गया था। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लोगों तक जन जन तक पहुंचा रहे थे। उनका आरोप है कि स्थानीय नेताओं का सहयोग उन्हें नहीं मिलने के कारण वह दुखी हैं और इसी कारण उन्होंने आज अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा से सक्रिय रहे हैं और आगे भी रहेंगे जरूरी नहीं कि वह किसी पार्टी के साथ जुड़े।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button