कोरबा

कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक, लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील

असामाजिक एवं अपराधिक तत्वों से निपटा जाएगा सख्ती से

 

कोरबा,03 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) दिनांक 8 मार्च 2023 को होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक उदय किरण के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के द्वारा दिनांक 2 मार्च 2023 की संध्या कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड पार्षद संतोष राठौर, सुफल दास महंत, रवि चंदेल, धरम निर्मले के अलावा थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए नगर निरीक्षक रूपक शर्मा ने सभी लोगों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील किए सभी वार्ड पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी शांति पूर्ण होली त्यौहार मनाने में सहयोग करने की बात कही नगर निरीक्षक रूपक शर्मा ने होली त्यौहार के मद्देनजर असामाजिक एवं अपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटने की बात कही है

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button