कोरबा

पैसों को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा,03 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, यहां एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि राजगामार चौकी अंतर्गत भुलसीडीह स्थित चौबे परिवार के फार्म हाउस में यह घटना घटी है। जहां पैसों को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े गए, विवाद इतना बड़ा की दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के मुताबिक मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है जहां बीती रात ग्राम भुलसीडीह स्थित फाॅर्म हाउस में यह घटना सामने आई। बताया जा रहा है,कि फारुख और शैलेंद्र दीप अपने कुछ साथियों के साथ पुष्पेंद्र चौबे के फाॅर्म हाउस पहुंचे जहां पुष्पेंद्र चौबे के परिवार के साथ उनका विवाद हुआ। विवाद के दौरान शैलेंद्र दीप को मौके पर छोड़कर उसके साथी फरार हो गए जिसके बाद पुष्पेंद्र चौबे व उसके परिवार ने शैलेंद्र की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में बुरी तरह से घायल शैलेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

वही मृतक के भाई ने बताया,कि फारुख और उसके भाई ने पुष्पेंद्र के पिता से फाॅर्म हाउस में कबाड़ में तब्दील हो चुके बसों को खरीदने का सौदा किया था जिसके एवज में उन्होंने एक लाख रुपए एडवांस भी दिए थे। चूंकी पुष्पेंद्र के पिता की हत्या हो गई लिहाजा वे अपने एक लाख रुपयों को वापस मांग कर रहे थे। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

बहरहाल मामले में अपराध कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं । जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button